-

- प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र के जीएसटी सुधार प्रस्ताव से प्रतिवर्ष 85 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ सकता है। परन्तु दरें कम होने से 2 लाख करोड़ रूपये का उपभोग भी बढ़ेगा क्योंकि जीएसटी का टैक्स कम होने पर लोग ज्यादा खर्च करेंगे।
लखनऊ 23 अगस्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि प्रयागराज, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ सहारनपुर और प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल लखनऊ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी कर प्रणाली में भारी बदलाव किए जाने के प्रस्ताव का देश के ढाई करोड़ व्यापारियों ने स्वागत किया है।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि जीएसटी की दरें कम होने और इनका स्लैब 4 से घटाकर 2 करने के कारण अधिकांश चीजे सस्ती हो जायेगी। इससे भारत के 7 करोड़ व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा और देश की 140 करोड़ जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। महंगाई को नियंत्रित करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह एक सार्थक कदम है। इस कानून के अंतर्गत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की दरो को समाप्त कर दिया गया है। अब केवल विलासिता व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं को 40 प्रतिशत के विशेष स्लैब में रखा गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार केन्द्र के जीएसटी सुधार प्रस्ताव से प्रतिवर्ष 85 हजार करोड़ रुपए का बोझ बढ़ सकता है। परन्तु दरें कम होने से 2 लाख करोड़ रूपये का उपभोग भी बढ़ेगा क्योंकि जीएसटी का टैक्स कम होने पर लोग ज्यादा खर्च करेंगे। उद्योगों में नई-नई वस्तुओं का उत्पादन बढेगा। फलस्वरूप बाजारों में नई-नई वस्तुएं आयेंगी। आज के समय में मजदूर, किसान से लेकर व्यापारी, उद्यमी तक अपनी मनमर्जी के हिसाब से चीजें खरीद सकेंगे। विवाह, शादी, जन्मदिन एवं सामाजिक सभी समारोह में अब प्रत्येक व्यक्ति खुलकर खर्च कर सकेगा। इससे सभी सामाजिक गतिविधियों में इजाफा होगा। टैक्सों की दरें कम होने से हमारे देश में निवेश बढ़ने की भी संभावना है। सूत्रों के अनुसार अगले 10 वर्षों में जापान जैसा समृद्ध देश भारत मे 68 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि हम इस बेहतरीन राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोटि कोटि बधाइयां देते हुए उनका आभार व्यक्त करते हैं।
