
लखनऊ. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डॉ.आरपी मिश्र के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार से मिलकर दीपावली के पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह ने डॉ. आरपी मिश्र, संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. आरके त्रिवेदी, जिलामंत्री अरुण कुमार अवस्थी, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र एवं आय-व्यय निरीक्षक विश्वजीत सिंह को आश्वस्त किया कि लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज एवं सेंटीनियल इंटर कॉलेज के 4 माह का बकाया वेतन तथा बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज मोती नगर की शिक्षिका रागिनी यादव के अगस्त माह के बकाया वेतन सहित जनपद के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक दशा में दीपावली से पूर्व 01 या 02 नवंबर तक उनके खातों में पहुंच जाएगा।
वर्तमान में वेतन भुगतान की स्थिति यह है कि जिले के पांच विद्यालयों को छोड़कर शेष सभी विद्यालयों के वेतन बिल ट्रेजरी भेज दिए गए हैं। 05 विद्यालयों के वेतन बिलों के पारण की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही थी। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ0 आरके त्रिवेदी की मुख्य कोषाधिकारी मनोज कुमार तिवारी से सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सोमवार तक वेतन उनके खातों में हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि मेरे पास जो भी वेतन बिल प्राप्त हुए हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है और शेष बिल जैसे कोषागार में प्राप्त होंगे तत्काल का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
शिक्षकों ने जताया आभार
लखनऊ के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने दीपावली पूर्व वेतन भुगतान होने के लिए संगठन की मांग पर डॉ.आरपी मिश्र व उनकी टीम का आभार जताया है। शिक्षकों का कहना है कि डॉ.आरपी मिश्र ने शिक्षकों के वेतन भुगतान को दशहरा के पूर्व धरना-प्रदर्शन तक किया था और फिर दीपावली के अवसर पर प्रयासरत हैं।
