

- कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, डॉ बीआर अंबेडकर विवि आगरा बनाये गए है.
लखनऊ, 04 मई 2025 ,campussamachar.com, राज्य विवि कर्मचारी महासंघ के पुनर्गठन व विवि के कार्मिकों की बिभिन्न लंबित समस्यायों जैसे अवकाश नकदीकरण , कैशलेश चिकित्सीय सहायता , 2005 के बाद नियुक्त हुए कार्मिकों की स्थायी पेंशन व अवशेष संविदा कर्मियों के स्थायीकरण जैसी समस्यायों के निस्तारण हेतु गहन विचार विमर्श करते हुए महाधिवेशन लखनऊ में सम्पन्न हुआ . लखनऊ विवि लखनऊ में आयोजित इस अधिवेशन का उद्घाटन लखनऊ विवि के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय ने किया और अपना उद्धघाटन संबोधन दिया.
राज्य विवि कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में छात्र समस्यायों के निस्तारण में कर्मचारियों के सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा की ,साथ ही कार्मिकों की लंबित समस्यायों के हल में अपना सहयोग देने के लिए हम सभी को आश्वस्त किया। नवनिर्वाचित राज्य विवि महासंघ ने कुलपति का तहेदिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

इस महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश के समस्त राज्य विवि के कर्मचारी संघ , कर्मचारी परिषद , कमर्चारी कल्याण समिति व स्टाफ क्लब के प्रतिनिधियों ने बखूबी प्रतिभाग किया और सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश राज्य विवि कर्मचारी महासंघ के नवीन पदाधिकारियों व कार्यकारणी का निर्वाचन किया गया । दायित्व निम्नवत हैं।
मुख्य सरंक्षक – सुधांशु कुमार , रुहेलखंड विवि बरेली
समन्वयक – डॉ राकेश यादव ,लखनऊ विवि लखनऊ
अध्यक्ष – डॉ संजय शुक्ला, लखनऊ विवि
कार्यकारी अध्यक्ष – अखिलेश चौधरी, डॉ बीआर अंबेडकर विवि आगरा
महामंत्री- नंद किशोर सिंह , पूर्वांचल विवि जौनपुर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष-आलोक कुमार ,कानपुर विवि
उपाध्यक्ष -महेंद्र नाथ सिंह ,गोरखपुर विवि
कोषाध्यक्ष- अभिषेक त्रिवेदी , कानपुर विवि
संगठन मंत्री- रमेशचंद्र यादव, पूर्वांचल विवि जौनपुर
प्रवक्ता- डॉ. संतोष कुमार यादव , आगरा विवि
प्रचार मंत्री- विनोद धर दुबे, लखनऊ विवि
संयुक्त मंत्री-रामप्रकाश शाही ,बरेली विवि
विशिष्ट कार्यकारिणी सदस्य- निखिल शर्मा ,आगरा विवि व सुरेंद्र सिंह ,जौनपुर विवि
कार्यालय मंत्री- विनय कुमार श्रीवास्तव ,लखनऊ विवि
इस प्रकार डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा को महासंघ में तीन पदों का दायित्व प्रदान किया गया।

