
- विद्यार्थी परिषद पूर्वी उप्र के प्रांत संगठन मंत्री रहे
- सक्षम के संस्थापक अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठनमंत्री रहे
- भारत सरकार के पूर्व मुख्य आयुक्त हैं डा कमलेश कुमार
लखनऊ, 29 जनवरी नेशनल एसोसिएशन फार दी ब्लाइंड (एनएबी) के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मुख्य आयुक्त, दिव्यांगजन डॉक्टर कमलेश कुमार को दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने एवं सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए “रूस्तम मरवानजी अल्पाइवाला पुरस्कार 2026” प्रदान किया गया।
मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रिलायंस फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्षा नीता मुकेश अम्बानी एवं विशिष्ट अतिथि फिल्म निर्देशक, निर्माता एवं अभिनेता जान अब्राहम थे। देश भर से आये प्रतिनिधियों के बीच नीता अम्बानी ने एसोसिएशन को 5 करोड़ रूपए दृष्टिबाधितों के उत्थान के लिए देने की घोषणा की।
डॉ कमलेश कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रांत मंत्री और संगठन मंत्री रहे हैं। पूर्णकालिक संगठनमंत्री के रूप में उनका केंद्र लखनऊ रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विद्यार्थी परिषद के सर्वस्पर्शी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विविध आयाम शुरु किए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न छात्रावासों में रहने वाले और विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद में प्रभावी तरीके से न केवल जोड़ा बल्कि उन्हें जिम्मेदारी देकर समाज को सकात्मक संदेश दिया । पुरस्कार प्राप्त होने के बाद उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य संघ विचार परिवार को सुदृढता प्रदान करना है और यह काम विद्यार्थी काल से करते आ रहे हैं। डा कमलेश कुमार सक्षम के संस्थापक अभा संगठन मंत्री भी रहे हैं। उन्होंने सक्षम के संगठनमंत्री के रूप में पूरे देश में प्रवास कर संगठन को विस्तार दिया। यह संगठन सभी प्रकार के दिव्यांगजनों में कार्य करता है।
