
बहराइच 13 मार्च . नारायण सेवा संस्थान (narayan seva sansthan ) के तत्वावधान में आज संस्थान के प्रबंधन एवं कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष विपिन सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास/नारायणी रसोई कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
UP News : आयोजित बैठक में नारायणी रसोई प्रकोष्ठ के सौजन्य से अशक्त एवं पात्र मरीजों एवं तीमारदारों को निःशुल्क प्राय भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कार्य योजना बनाया गया तथा प्रकल्प केंद्र देवा रोड बरेठी के माध्यम से प्राकर्तिक खेती हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की बात प्रस्तावित की गई।
नारायण सेवा संस्थान की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नारायणी रसोई प्रकोष्ठ अवनीश कुमार सिंह (MLC) ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य समाजसेवियों के विशेष सहयोग से नारायणी रसोई का संचालन किया जाएगा मरीज व उनके परिजनों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
अध्यक्ष एवं संयोजक सिलाई कढ़ाई एवं मार्केटिंग प्रकोष्ठ / संघ विचारक अजय कुमार अज्जू भैया ने बताया कि , प्रकल्प केंद्र बरेठी में क्षेत्रीय ग्रामीण महिलाओं को सिलाई कढ़ाई एवं सौंदर्य प्रसाधन में पारंगत कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोज़गार उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि नारी शक्ति का सशकितकरण हो सके और उनकी प्रतिभा का मूल्यांकन हो सके।
संस्थान के अध्यक्ष नारायण शर्मा ने नारायणी रसोई संचालन के लिए समाज के अन्य महत्वपूर्ण लोगों से संवाद कर नारायणी रसोई के संचालन हेतु अत्याधुनिक सचल वाहन उपलब्ध कराए जाने हेतु उद्घोषणा की । संयोजक मधुमक्खी पालन प्रकोष्ठ अभिषेक दुबे व संरक्षक सिलाई कढ़ाई प्रकोष्ठ आर०पी सिंह ने लखनऊ के महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थाओं के आसपास सचल खानपान व्यवस्था संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिया। अध्यक्ष संगठन प्रकोष्ठ सुनीत खरे ने संस्थान को अधिक सर्वव्यापी व लोकप्रिय बनाने के लिए जन-जन को जोड़ने का आवाहन किया।
मासिक दान दाता प्रकोष्ठ प्रदीप मिश्र ने नारायणी रसोई के सफल संचालन के लिए मासिक दान दाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। संयोजक किसान प्रकोष्ठ संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने प्राकृतिक खेती अभियान सफल बनाने के लिए किसान जन जागरण अभियान व कृषि चौपाल आयोजन की रूप रेखा तय किया।
#campussamachar, : कार्यक्रम का संचालन संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष एवं संयोजक नारायणी रसोई प्रकोष्ठ विपिन सिंह ने किया। संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृषि तंत्र नियोजक अध्यक्ष मधुमक्खी पालन प्रकोष्ठ आनंद त्रिपाठी , संयोजक कार्यालय प्रकोष्ठ अमित बरनवाल , संयोजक प्रचार प्रसार प्रकोष्ठ अभिषेक गुप्ता , वरिष्ठ समाजसेविका नीलिमा श्रीवास्तव , समाजसेवी परशुराम रावत , गगन शर्मा , संजीव माहेष्वरी , प्रगतिशील कृषक प्रदीप सिंह , पूर्व न्यायाधीश दीनानाथ श्रीवास्तव , पवन कुमार , समेत संस्थान से जुड़े सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
