
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के केकेसी समाजवादी कैंप कार्यालय पर शाकिर अली को डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन का प्रदेश सचिव और थारु सुनीता देवी को लखीमपुर खीरी के थारू समाज से निघासन विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवराम निषाद ने फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव के आदेश पर यह जिम्मेदारी शाकिर अली को सौंपी है।
शाकिर अली लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लाक में लोगों के घर जा जाकर के डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन से जोडऩे का काम कर रहे हैं।
प्रचंड बहुमत से आएगी सपा सरकार : शाकिर अली
शाकिर अली ने कहा कि मौजूदा समय में पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है क्योंकि मौजूदा सरकार किसी किसी भी तरह प्रदेश चलाने में सक्षम नहीं है मौजूदा समय में शिक्षा रोजगार चिकित्सा व्यवस्था कानून व्यवस्था महिलाओं पर अत्याचार सभी चीजें बेलगाम हो गई है आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूरे मन के साथ प्रचंड बहुमत से समाजवादी सरकार बनाने जा रही है
फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव का संकल्प दोहराया गया
वहीं विधानसभा अध्यक्ष थारू सुनीता देवी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं के लिए बिल्कुल संवेदनशील नहीं है क्योंकि आए दिन हो रहे महिलाओं के उत्पीडऩ इस सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है। आगे कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवराम निषाद के निर्देशन में हमने करीब 20000 लोगों को जोडऩे का काम किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से समाजवादी सरकार बनाना है। इस अवसर पर एडवोकेट अरुण कुमार गुप्ता, सरिता कुशवाहा और सुनील कुमार मौर्या विशेष रूप से उपस्थित रहे।
