
- सार्वजनिक अवकाश में भी बिना संज्ञान लिए परीक्षा आयोजित किया जाना अनुचित – पांडेय गुट
लखनऊ, 23 अक्तूबर । उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) के संरक्षक विजय कुमार सिंह, अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर छठ पूजा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 27 ur 28 अक्तूबर को प्रस्तावित डी एल एड परीक्षा को इस महापर्व के बाद कराये जाने की मांग की है।
शिक्षक नेताओ ने कहा कि प्रस्तावित परीक्षा में लगभग पचास फीसदी महिलाए शामिल होती हैं। यह पर्व तीन दिनी व्रत का होने से वे परीक्षा में शामिल होने मे अत्यन्त ही कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। शिक्षक नेताओ ने इन विषम परिस्थितियों के मद्देनजर इस परीक्षा को छठ पूजा पर्व के बाद सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है।
