
प्रयागराज. अटेवा प्रयागराज की टीम जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से सर्किट हाउस प्रयागराज में मिलकर पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण को समाप्त करने संबंधी ज्ञापन सौंपा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान को हर मंच से उठाएंगे व सड़क से सदन तक पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाएंगे। साथ ही आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों में घोषणा पत्र में मुद्दा रखेंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एन0 एम0 ओ0 पी0 के मंच से न सिर्फ पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की बल्कि दिल्ली विधानसभा से प्रस्ताव पास कर उपराज्यपाल पास भेजा उन्होंने फ़ाइल को अभी तक लटका रखा है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू,आई0 सेल प्रदेश सह प्रभारी सैय्यद दानिश इमरान व राष्ट्रीय मीडिया सेल संजय पटेल ने एक स्वर में कहा पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण समाप्त होना ही चाहिए और 70 लाख कर्मचारियों के बुढ़ापे की की लाठी पुरानी पेंशन बहाली सुनिश्चित होनी चाहिए ।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो0 जीशान, जिला संयोजिका नीलम सिंह, जिला महामंत्री अंजना सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पलता सिंह, जिला सह संयोजिका प्रीति ब्रिज व रंजना श्रीवास्तव व सैकड़ों पेंशन विहीन मौजूद रहे। यह जानकारी सैय्यद दानिश इमरान प्रदेश मीडिया सेल सह प्रभारी ने दी है।
