लखनऊ/ नई दिल्ली , 05 फरवरी , उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष डॉक्टर संजय शुक्ला ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी से सौजन्य भेंट की . डॉ शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को लखनऊ विश्वविद्यालय में इसी माह 19 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती समारोह में आमंत्रित किया .
डॉक्टर शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष भव्य रूप से आयोजित किया जाता है और इस कार्यक्रम से विश्वविद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी और कर्मचारी छत्रपति शिवाजी महाराज की आदर्श से प्रेरणा लेते हैं.
