
- पत्र भेज कर कहा है कि सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि शिक्षकों कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार कर शीघ्र पूरा करें .
लखनऊ, 05 नवम्बर , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार से रिटायर्ड कर्मचारियों-पेंशनरों की माँगें पूरी करने की मांग की है . श्री त्रिपाठी ने राज्य सरकार से मांग की है कि रिटायर्ड शिक्षकों कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों पर विचार विमर्श करते हुए इसे तत्काल पूरा किया जाए . उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिटायर्ड शिक्षकों और कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है उनके स्वास्थ्य चिकित्सा पेंशन से जुड़ी कई चीजे वास्तविक रूप में नहीं मिल पा रही हैं .
रिटायर्ड शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन ,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी ,संरक्षक सी.एल.सिंह , उपाध्यक्ष एल.अवस्थी ,महामंत्री शिव शंकर सिंह और शम्भू दयाल मिश्र आडीटर ,राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष-लखनऊ आदि ने पत्र भेज कर कहा है कि सरकार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि शिक्षकों कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार कर शीघ्र पूरा करें .
रिटायर्ड कर्मचारियों-पेंशनरों की माँगें
1.पुरानी पेंशन बहाल की जाय।
2.पेंशनरों की मृत्यु की पुष्टि हुए बिना “पेंशन” न रोकी जाय।
3.पारिवारिक पेंशनर्स की मृत्यु के बाद विधवा पुत्र वधू को को भी पेंशन दी जाय।
4.ई.पी.एफ.पेंशनरों को न्यूनतम् पेंशन रु.18000.00 दी जाय।
5.ग्रैच्युटी 62 वर्ष पर भी दी जाए।जो पूर्व में 58 वर्ष पर रिटायर हुए हैं,उन्हें भी दी जाए।
6.राशिकरण की कटौती 11 वर्ष तक ही रखी जाए।कई प्रदेशों – केरल व उड़ीसा आदि में हो रही है।
7.नोशनल इन्क्रीमेण्ट की कार्रवाई में तेजी लाई जाए।
8.पारिवारिक पेंशन से सम्बंधित साफ्टवेयर में”नामिनी” का नाम फीड किया जाए।
9.पेंशनरों की मूल पेंशन में 65 वर्ष पर 5%, 70 वर्ष पर10%, 75 वर्ष पर 15% की वृद्धि की जाए।अस्सी (80वर्ष) पर 20% मिल ही रही है।
10.सरकारी बसों में चलने पर 50% की छूट प्रदान की जाए।रेलों में भी छूट दिलवाई जाय।
11.आयकर से मुक्ति दिलवाई जाए।
