

लखनऊ, 02 फरवरी 2025, campussamachar.com, आर्य प्रतिनिधि सभा, उत्तर प्रदेश की साधारण सभा का अधिवेशन एक फरवरी को गोसाई गंज में संपन्न हुआ. इस सभा की अध्यक्षता डॉक्टर आर ० आर० चतुर्वेदी , एवं कार्यवाहक मंत्री अनिल आर्य के संचालन में संपन्न हुई।
इसमें सभामंत्री पद पर श्रीमती जया तिवारी के किसी भी आर्य समाज के सदस्य ना रह जाने के कारण उनको हटाए जाने का अनुमोदन पूरे सदन ने सर्व सम्मति से किया एवं सभा मंत्री पद पर निर्वाचन में सदन ने सर्व सम्मति से सभा उपप्रधान राजीव रंजन मिश्र को सभा मंत्री पद पर निर्वाचित किया।अन्य पदों की रिक्तियों पर तेजपाल आर्य को उपप्रधान एवं विमल पाठक को उपप्रधान एवं विजेंद्र सिंह आर्य को पुस्तकाध्यक्ष तथा दिव्येंदु त्रिपाठी जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड का अंतरंग सदस्य उधम सिंह नगर , सदन द्वारा सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ बंशीधर शुक्ल,धर्मवीर सिंह आर्य,रूपांजल आर्य,अनिल श्वेतांकर सिंह , मनीष पांडे , यादवेंद्र चतुर्वेदी ,रिपुदमन , विवेक आर्य जी , तेजपाल, आनंद केसरवानी, सुरेंद्र त्रिपाठी , अर्चना पांडे, हर्षिता मिश्रा , आलोक मिश्रा , रवीन्द्र शुक्ला,विजेंद्र आर्य , अंकुर उपाध्याय , सुधांशु सिंह, शानू सिंह , अंजना शुक्ला,विशाल ,उमेश ,प्रदीप जी आदि उपस्थित हुए.
