
लखनऊ. अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ के नेतृत्व में अटेवा के प्रतिनिधि मण्डल ने उत्तर प्रदेश सरकार के कानून व न्याय मंत्री मा. बृजेश पाठक से भेंट की और उन्हें पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया। मंत्री ने शासन तक अटेवा की मांग पहुँचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जल संसाधन मंत्री डॉ महेंद्र सिंह को भी अपनी मांग से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।
अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों से भेंट की और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपना दल के एमएलसी आशीष सिंह पटेल को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया गया, इस पर पार्टी फोरम के साथ ही केंद्रीय कैबिनेट में उठाने का आश्वासन मिला। अपनी समस्या को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षक साथी प्रतिनिधि मण्डल में शामिल रहे।

प्रतिनिधि मण्डल में विजय कुमार ‘बन्धु’ के साथ अटेवा के महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी, वाराणसी से विनोद यादव, वेद कुमार सिंह, राधा मोहन मिश्रा, सुनील कुमार वर्मा, इंतज़ार अली, रायबरेली से डॉ राजकुमार गुप्ता, सत्येश मिश्रा, संगीत कुमार मिश्रा, फतेहपुर से अशोक कुमार वर्मा, राम रतन, उमा शंकर साहू, पीलीभीत से सत्यपाल सिंह, बागपत से अशोक कुमार, विमल किशोर, यतेन्द्र कुमार, मुकेश राज शर्मा, उन्नाव से विजय कुमार सोनकर, पीयूष कुमार तिवारी, बस्ती से राकेश कुमार सिंह, आज्ञाराम पटेल, मुरादाबाद से पुनीत कुमार, धन सिंह, सीतापुर से यश कुमार राठौर, खुशी राम, अयोध्या से अशोक कुमार साहनी, पुरु शत्रोहन कुमार पाण्डेय, शाहजहाँपुर से छत्रपाल, जौनपुर से बाँके लाल प्रजापति, ओम प्रकाश यादव, डॉ कमल बहादुर आज़मगढ़ से, कानपुर देहात से राजमणि, शिवजोर, लखनऊ से हरगोविंद, पंकज गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार, ज्ञानोदय कुमार आदि मौजूद रहे।

