
लखनऊ, 17 अप्रैल, , campussamachar.com, ‘‘ सेण्टर आफ इण्डियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) राज्य कमेटी ने प्रदेश के मजदूरों की समस्याओं को लेकर 21 अप्रैल 2025 को लखनऊ के ईको गार्डेन में मजदूर पंयाचत का अयोजन किया है। इस पंचायत में प्रदेश के हर जिलों से मजदूरों के भाग लेने की सम्भावना है।
Old pension scheme : उक्त जानकारी सीटू के महामंत्री प्रेम नाथ राय ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है, न्यूनतम वेतन 2019 में पुनरीक्षित हो जाना चाहिए था लेकिन आज तक इसके लिये समिति का भी गठन नहीं हुआ। बीएनएस की धारा 111 का दुरूयोग कर इसे मजदूर नेंताओं पर लगाया जा रहा है। प्रदेश सरकार मजदूर विरोधी नीतियों पर तेजी से आगे बढ़ रही है। काम करने के घण्टे का बढ़ा दिया गया है।
उन्होनें कहा कि मजदूर पंचायत को सीटू के राष्ट्रीय महामंत्री तपन सेन, सचिव ए आर सिंन्धू व के एन उमेश राज्य महामंत्री प्रेम नाथ राय सहित कई मजदूर नेता सम्बोधित करेगें।
