

लखनऊ / एटा, 21 जनवरी ,campussamachar.com, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के सौजन्य से राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी पण्डाल एटा में विधि गोष्ठी आयोजित की गई . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रशान्त सिंह अटल, सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, बार कौन्सिल उत्तर प्रदेश और प्रदेश संयोजक, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ रहे. कार्यक्रम के विषय – रोल ऑफ बार इन डिस्पेन्सेशन ऑफ जस्टिस पर अपने विचार रखते हुए प्रशान्त सिंह अटल ने विस्तार से अपनी बात रखी .
इस कर्यक्रम में दिनेश चन्द्र गुप्ता जनपद न्यायधीश एटा , श्याम नरायण सिंह (आई.पी.एस.)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा भी उपस्थित रहे । रोहित पुण्ढीर महासचिव कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, एटा तथा रमेश बाबू यादव अध्यक्ष कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे . इस सफल एवं भव्य आयोजन में अधिवक्ताओ की भारी उपस्थिति रही . इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशान्त सिंह अटल का अधिवक्ताओ द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया . प्रशान्त सिंह अटल, मुख्य स्थायी अधिवक्ता- हाई कोर्ट, लखनऊ। प्रदेश संयोजक, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ ने बताया कार्यक्रम काफी सफल रहा और वे स्वागत से अभिभूत हैं .

