

- उत्तर प्रदेश राज्य विवि कर्मचारी महासंघ लखनऊ के प्रतिनिधियों व डा. भीमराव अंबेडकर विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक
- 3 मई 2025 को लखनऊ में आयोजित अधिवेशन में होगा नवीन कार्यकारिणी का चुनाव
लखनऊ/ आगरा , 27 अप्रैल, campussamachar.com, डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ कार्यालय , पालीवाल परिसर ,आगरा में संघ के कार्यालय में कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौधरी की गरिमामयी अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ लखनऊ के पुनर्गठन हेतु एक बड़ी महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक संपन्न होने के बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने बताया कि आगामी 3 मई 2025 को लखनऊ में प्रांतीय अधिवेशन बुलाया गया है जिसमें नवीन कार्यसमिति का चुनाव किया जाएगा।
बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के लखनऊ विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों राकेश यादव,(अध्यक्ष ), संजय शुक्ला (महामंत्री), विनोद धर दुबे (पूर्व उपाध्यक्ष) संतोष तिवारी (पूर्व संगठन मंत्री), विनय श्रीवास्तव का आगरा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया .

बैठक में राज्य विवि कर्मचारियों की बिभिन्न लंबित मांगों /समस्याओं जैसे अवकाश नकदीकरण , चार लाख तक के मेडिकल खर्चे के कैशलेश भुगतान, अवशेष संविदा कर्मियों के स्थायीकरण , कर्मचारियों की ट्रांसफर पालिसी आदि विषयक व महासंघ के पुनर्गठन हेतु गंभीरता से आपसी विचार विमर्श किया गया। साथियों आजकल राज्य विवि के सभी निर्वाचित कर्मचारी संघ मिलकर हमारे महासंघ के पुनर्गठन हेतु आपस में पूरे प्रदेश के विवि में भ्रमण कर विचार विमर्श कर रहे हैं। ताकि महासंघ का अतिशीघ्र पुनर्गठन किया जा सके और अग्रेतर प्रक्रिया में यह महासंघ उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष कर्मचारियों की उक्त मांगों को मजबूती से उठाना सुनिश्चित करे ताकि हमारी लंबित मांगे पूरी हो सके।

साथ ही महासंघ की तरफ से एक प्रस्ताव आया है कि प्रत्येक विवि का कर्मचारी संघ अपने दो कार्मिकों को महासंघ के पदाधिकारी बनने के लिए मनोनीत करेगा जिन्हें महासंघ अपनी स्वीकृत देगा। महासंघ की अगली बैठक मई 2025 में लखनऊ में आहूत होने जा रही है। आशा है कि महासंघ इस दिशा में आगे बढ़ेगा।बैठक में आगरा विवि कर्मचारी संघ ने कर्मचारी महासंघ को अपना पूर्ण समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया।

बैठक डॉ. संतोष कुमार यादव, श्री निखिल शर्मा ,(उपाध्यक्ष ), शिवगोविंद भदौरिया, अनूप चौधरी ,स्टाफ क्लब , नेत्रपाल यादव, छोटेलाल बघेल, सुखपाल तोमर, कशिश यादव, धनेश द्विवेदी , शेखर चौधरी चम्पक गुप्ता आदि कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।

