
- उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के अध्य्क्ध शिवा कान्त त्रिपाठी की माँग है कि रिजर्व कोचों में अवैध घुसपैठियों को तत्काल रोका जाय।पुलिस को चुस्त किया जाय।एक वकील ए.सी.महिला यात्री का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
लखनऊ, 17 अगस्त , उत्तर प्रदेश जन कल्याण समिति के अध्य्क्ध शिवा कान्त त्रिपाठी ने प्रधान मंत्री से ट्रेनों में व्याप्त अराजकता को खत्म करने की मांग की है . इस सम्बन्ध में रेल मंत्री द्वारा ध्यान न दिए जाने पर दुःख भी जताया है और प्रधानमंत्री से अपील की है .श्री त्रिपाठी ने कहा है कि ट्रेनों के ए.सी.कोचों में इस समय दुर्घटनाएँ बहुत हो रही हैं। अनरिजर्व्ड(बिना वैध आरक्षण के) लोग चढ़ जाते हैं। गेटों पर रात भार उतरते व चढ़ा करते हैं। कोच कंडक्टर कुछ नहीं बोलते है। परिणाम यह होता है कि शौचालय जाने वाली महिलाओं व पुरुषों से अभद्रता करते हैं। महिलाओं को शिकार बनाते हैं। विरोध करने वाली महिलाओं को धक्का देकर ट्रेन से बाहर ढ़केल देते हैं। ज्यादातर अपने को रेल कर्मचारी बताकर जबरदस्ती कोच के भीतर घुस जाते हैं। फिर लोगों का सामान चुराकर उतर जाते हैं।
कोच कण्डक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं। एक घटना मेरे साथ भी घटित हो चुकी है। संगठन की माँग है कि रिजर्व कोचों में अवैध घुसपैठियों को तत्काल रोका जाय।पुलिस को चुस्त किया जाय।एक वकील ए.सी.महिला यात्री का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दु:खद है।
इन पदाधिकारियों ने उठाई आवाज
शिवा कान्त त्रिपाठी अध्यक्ष ,सी.एल.सिंह,आर.के.बाजपेई व टी.आर.मिश्र संरक्षक गण , बी.एल.अवस्थी ,राम मूर्ति मौर्य व डा .एच.एन.उपाध्याय(उपाध्यक्ष गण ,शिव शंकर सिंह महामंत्री ,विमल कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष ,सोमेश त्रिपाठी,सीमा शर्मा,राजा गुप्ता ,चंद्र प्रकाश अवस्थी,आर.पी.तिवारी,राजेन्द्र श्रीवास्तव,करुणेश शुक्ल,शंभूदयाल मिश्र,एस.बी.मौर्य,शिव कुमार द्विवेदी,श्रीकान्त गुप्ता,जितेन्द्र सिंह ,पी.के.दीक्षित ,बी.एल.तिवारी ,पंचम राम गुप्ता आदि ने संयक्त रूप से ये अपील की है .
