

- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने ने अपने प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह पटेल जी को शिक्षक क्षेत्र वाराणसी को प्रत्याशी तथा स्नातक क्षेत्र से सुशील कुमार सिंह को प्रत्याशी सर्व सम्मति से घोषित किया गया।
- बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह संगठन के उपयुक्त प्रत्याशी हैं जिन्होंने परिक्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ किया है तथा शिक्षकों की समस्याओं के प्रति निरंतर जागरूक रहकर उनका समाधान कराया है।
वाराणसी/ लखनऊ , 17 अगस्त , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट ने आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन तथा वाराणसी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशियों के चयन हेतु उक्त परिक्षेत्र के पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक तेलिया बाग वाराणसी में संपन्न हुई । जिसमें परिक्षेत्र के बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली तथा सोनभद्र जिला अध्यक्षों एवं जिला मंत्रियों की बैठक हुई ।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह पटेल जी को शिक्षक क्षेत्र वाराणसी को प्रत्याशी तथा स्नातक क्षेत्र से सुशील कुमार सिंह को प्रत्याशी सर्व सम्मति से घोषित किया गया। आगामी वर्ष नवंबर 2026 मे उ प्र विधान परिषद में रिक्त होने वाले सदस्यों के लिए चुनाव होने वाले हैं l
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह संगठन के उपयुक्त प्रत्याशी हैं जिन्होंने परिक्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ किया है तथा शिक्षकों की समस्याओं के प्रति निरंतर जागरूक रहकर उनका समाधान कराया है। पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम नारायण तिवारी अपने संबोधन में कहा कि गत प्रांतीय सम्मेलन में वरिष्ठ नेतृत्व ने संगठन का कमान युवा नेतृत्व को सौंप दिया . इस क्षेत्र में अपने संगठन का विस्तार किया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि शिक्षक तथा स्नातक प्रत्याशियों को विजई बनावे। प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार सिंह जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप स्नातक मतदाता परिपत्र 18 तथा शिक्षक निर्वाचन परिपत्र 19 को भरकर समय से जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करें।

आय व्यय निरीक्षक श्री त्रिभुवन लाल जी ने कहा कि हमारा दायित्व बढ़ गया है हम तत्काल लग जाए। प्रदेश महामंत्री श्री आशीष कुमार सिंह जी ने कहा कि गत निर्वाचन के मतदान केंद्रों के दो दो बूथ प्रभारी तथा चुनाव एजेंट बनाकर प्रत्येक विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षक तथा स्नातक मतदाता फॉर्म सतर्कता से भरवा कर संग्रह करें। बैठक को आभार व्यक्त करते हुए शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पटेल जी ने कहा कि आपने जिस आस्था एवं विश्वास के साथ अपना प्रत्याशी बनाया है मैं आपकी प्रमुख समस्याओं पुरानी पेंशन की बहाली कार्यरत एवं सेवा निवृत्त कैशलेस इलाज की सुविधा दिलाने, वर्ष 2000 के पूर्व के सभी तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने एवं रुके वेतन का भुगतान कराने, वित्त विहिन विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय तथा सेवा सुरक्षा तथा संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों के समान चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान, छात्रों तथा ऑनलाइन उपस्थिति आज ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण कराऊंगा।
स्नातक प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह जी ने अपने संबोधन में हमारा प्रथम उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना की बहाली बेरोजगार युवकों को रोजगार न मिलने तक बेरोजगारी भत्ता दिलाने, रिक्त पदों पर पूर्णकालिक नियुक्ति कराना तथा संविदा कर्मियों को नियमित कराना है । बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र सिंह तथा संचालन प्रदेश महामंत्री श्री आशीष कुमार सिंह जी ने किया। उक्त जानकारी संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओंम प्रकाश त्रिपाठी ने आज यहाँ जारी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी है l संगठन प्रवक्ता श्री त्रिपाठी ने बताया कि आगामी वर्ष नवंबर 2026 मे उ प्र विधान परिषद में रिक्त होने वाले सदस्यों के लिए चुनाव होने वाले हैं l
