
लखनऊ, 03 सितम्बर , योगी सरकार राज्य में अब होमगार्ड संगठन में प्लाटून कमांडर के 2314 पदों पर जल्द भर्ती करने वाली है . प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू की होगी। जानकारी मिली है कि 44 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती भी होनी है। साथ ही, कंपनी कमांडर और मिनिस्टीरियल स्टाफ के रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी। बताया जा रहा है की लगभग 47 हजार पदों पर भर्तियां होगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड संगठन की समीक्षा बैठक में होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरह अलग बोर्ड गठित करने के साथ भर्ती नियमावली तैयार करने का निर्देश दिया था। होमगार्ड में इस समय कंपनी कमांडर के 783, सहायक कंपनी कमांडर के 770, प्लाटून कमांडर के 2314 और होमगार्ड स्वयंसेवकों के 43,327 पद रिक्त हैं। इसके साथ मिनिस्टीरियल स्टाफ के भी 109 पद रिक्त हैं। उल्लेखनीय है कि पहले होमगार्ड संगठन में मंडल स्तर पर भर्तियां होती थी , जिसे अब बोर्ड का गठन करने के बाद लिखित परीक्षा के जरिये किया जाएगा। इसमें आपदा प्रबंधन का अनुभव या प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों को वरीयता दी जाएगी।
