
लखनऊ, 04 नवम्बर , प्रदेश में 45 हजार से ज्यादा पदों पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती ( UP Home Guard Vacancy ) का शासनादेश जारी कर दिया गया है . साथ शासन ने गाइडलाइन भी तय कर दी है ताकि आगे चलकर किसी प्रकार का विवाद न हो . उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यहभर्ती करेगा और भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष तक की आयु सीमा तय की है।
UP Home Guard Vacancy news : प्रदेश के प्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंह द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक भर्ती बोर्ड (Up Home Guard Bharti 2025) लिखित परीक्षा का आयोजन होने के बाद जिलावार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। तत्पश्चात शारीरिक मानक परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
शासन स्तर से इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी न्बनाया जाएगा . इससे पहले जिलों द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भेजे जाने वाले प्रस्ताव में पुरुष और महिला की रिक्तियों की अलग-अलग संख्या स्पष्ट रूप से भेजी जाएगी। आरक्षण के प्रावधानों का पालन करते हुए रिक्तियों की संख्या तय कर कमांडेंट जनरल को सूचना देनी होगी। डीजी होमगार्ड द्वारा जिलों से रिक्त पदों की सूचना मिलने के बाद उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। #Up Home Guard Bharti 202
ये हैं शारीरिक मानक
पुरुष अभ्यर्थी
मानक सामान्य, एससी, ओबीसी एसटी
ऊंचाई न्यूनतम 168 सेमी न्यूनतम 160 सेमी
महिला अभ्यर्थी
ऊंचाई न्यूनतम 152 सेमी न्यूनतम 147 सेमी
वजन न्यूनतम 40 किलो न्यूनतम 40 किलो
