
लखनऊ, 14 मई । campussamachar.com, विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज दो विश्वविद्यालयों में कुलपति पद पर नियुक्तियां कर दी है। इनमें लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ((Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University Uttar Pradesh -AKTU) के कुलपति पद पर प्रोफ़ेसर जय प्रकाश पांडेय को नियुक्त किया है जबकि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता को नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
राजभवन की ओर से इन दोनों विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University Uttar Pradesh ) के कुलपति नियुक्त किए गए प्रोफेसर पांडे का तकनीकी विश्वविद्यालय से पुराना नाता रहा है और वे यहां प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं जबकि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के नए कुलपति बनाए गए प्रोफ़ेसर गुप्त दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक हैं।

UP education news : गौरतलब है कि प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा त्यागपत्र देने के बाद से प्रभारी व्यवस्था चल रही थी जबकि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद विस्तारित कार्यकाल में काम रहीं थीं।


