
- नयी पुस्तक के सभी प्रश्न मौलिक हैं तथा छात्रों की विचार क्षमता में वृद्धि करने की दृष्टि से उपयोगी है .
- पुस्तक के अन्त में दिये गये तीन माक टेस्ट्स छात्रों को अपनी तैयारी को जांचने में विशेष रूप से उपयोगी होंगे।
लखनऊ , 22 मई , campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी सहित तीन विश्वविद्यालयों के कुलपति रहे कई चर्चित पुस्तकों के लेखक प्रोफेसर जेवी वैशम्पायन ( Prof J. V. Vaishampayan, Ex. Head, Dean in Faculty Commerce, University of Lucknow,. Ex. Vice Chancellor of BU Jhansi, CSJM University Kanpur and UPRTOU, Allahabad ) की अर्थशास्त्र में लिखी गई नयी पुस्तक ‘ Economics 1100 Multiple Choice Questions ( अर्थशास्त्र 1100 बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रकाशित हो गयी है . यह अमेज़न पर तथा कई बुक स्टॉल्स पर उपलब्ध भी है।
इस पुस्तक में अर्थशास्त्र की दस शाखाओं से प्रश्न दिये गये हैं, जिसमें माइक्रो अर्थशास्त्र, मेंक्रो अर्थशास्त्र, अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र, विकास का अर्थशास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था, मुद्रा-बैंकिग तथा वित्तीय व्यवस्था, सांख्यिकी, जनसंख्या, पर्यावरण अर्थशास्त्र इत्यादि हैं। यह पुस्तक स्नातक, परास्नातक के विद्यार्थियों तथा नेट-जेआरएफ तथा अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के दृष्टिकोण से लिखी गई है। ( new Book on Economics 1100 Multiple Choice Questions has been published and is now available on Amazon.. The Book has MCQs on 10 branches of Economics, including Micro and Macro Economics, International Economic, Development Economic, Indian Economy, Money, Banking and Finance , Statistics etc. Is suitable for the students and teachers of Economics,, Commerce and Management of UG and PG level as well as for UGC- NET and competitive examinations.)
इसके सभी प्रश्न मौलिक हैं तथा छात्रों की विचार क्षमता में वृद्धि करने की दृष्टि से बहुत ही उपयोगी है . स्नातक, परास्नातक के विद्यार्थियों तथा नेट-जेआरएफ तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए इकोनॉमिक्स 1100 MCQ पुस्तक सरल और आसानी से समझने वाली लेखन शैली में लिखी गई है . वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा में एमसीक्यू पद्धति बहुत महत्वपूर्ण हो गई है और इसी पद्धति से सवाल पूछे जाते हैं . ऐसे में समय को देखते हुए यह पुस्तक विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण है . इस पुस्तक के अन्त में दिये गये तीन माक टेस्ट्स छात्रों को अपनी तैयारी को जांचने में विशेष रूप से उपयोगी होंगे।
