
- लुआक्टा अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय एवम महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने सरकार से तत्काल अपने निर्णय पर संशोधन की माँग की जिससे उच्च शिक्षा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ मिल सकें। नेताओं ने बताया कि लुआक्टा यथाशीघ्र मुख्यमंत्री महोदय को संगठन की मंशा से अवगत भी कराएगी l
लखनऊ , 29 जनवरी , उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने आज ऐतिहासिक फैसला लेते हुए शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा ( UP Teacher Cashless treatment Scheme ) देने का निर्णय लिया है . लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ ( LUACTA ) के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनोज पाण्डेय और महामंत्री प्रोफ़ेसर अंशु केडिया ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा कैशलेस मेडिकल दिये जाने के संबंध मे निर्णय लिया गया एव राज्य सरकार द्वारा विज्ञप्ति जारी की गयी है .
UP Teacher Cashless treatment Scheme : संगठन के नेताओं ने कहा कि जारी विज्ञप्ति से ऐसा प्रतीत होता है कि उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एव कर्मचारियों को उक्त लाभ से वंचित रखा गया है l सूच्य है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विगत वर्ष, 5 सितंबर 2025 को उच्च शिक्षा के शिक्षकों एवम कर्मचारियों को उक्त लाभ देने की घोषणा की गयी थी l सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू न किया जाना घोर चिंता का विषय है एव उच्च शिक्षा के शिक्षकों को इस अन्याय पूर्ण एवम निराशा जनक कदम पर आंदोलन को बाध्य कर रहा है l लुआक्टा ( LUACTA ) सरकार के इस निर्णय पर गहरा क्षोभ व्यक्त करती है l लुआक्टा ( LUACTA ) अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय एवम महामंत्री डॉ अंशु केडिया ने सरकार से तत्काल अपने निर्णय पर संशोधन की माँग की जिससे कि उच्च शिक्षा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ मिल सकें। नेताओं ने बताया कि लुआक्टा ( LUACTA ) यथाशीघ्र मुख्यमंत्री महोदय को संगठन की मंशा से अवगत भी कराएगी l
