
- नए शैक्षिक सत्र में नया सवेरा नाम से एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया गया है.
- कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी का कैरियर गाइडेंस पोर्टल पथ पर पंजीकरण भी कराया जाए.
लखनऊ , ० 1 अप्रैल 2025, उत्तर प्रदेश में आज से नए शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है . माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाक्टर महेन्द्र देव ने आज यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सत्र 2025 – 2026 में वर्ष भर होने वाली टीचिंग और विभिन्न गतिविधियों का शैक्षिक पंचांग जारी करते हुए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों , ,मंडलीय उप शिक्षा निदेशकों, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देशित किया है कि शैक्षिक पंचांग में दिए गए निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों का संचालन और पठान-पाठन सुनिश्चित करें.
इस शैक्षिक पंचांग में मुख्य रूप से सामान्य अध्ययन अध्यापन के अलावा विद्यार्थियों के करियर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं. कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों के कैरियर विकास के लिए विशेषज्ञों के लेक्चर करवाए जाएंगे. निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालय में शिक्षण के दौरान प्रथम वादन से पूर्व आरंभ के 15 मिनट प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के लिए निर्धारित किए जाएंगे , जिसमें प्रार्थना होगी तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा आज का सुविचार प्रस्तुत किया जाएगा .
विद्यार्थियों द्वारा प्रत्येक दिन किसी नैतिक प्रासंगिक विषय जैसे जीवन में मूल्य का महत्व एवं मूल्य परीक्षा विभिन्न मानव मूल्य तथा चरित्र निर्माण राष्ट्रपति समाज सेवा कर्तव्य परायणता सत्य निष्ठा आदि महापुरुषों का जीवन चरित्र पर्यावरण एवं जल संरक्षण स्वास्थ्य स्वच्छता तथा यातायात सड़क सुरक्षा आदि पर विचार प्रस्तुत किए जाएंगे . नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा , इसके अंतर्गत अप्रैल माह के प्रत्येक सप्ताह में 2 दिन शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की प्रातः कालीन सभा में विद्यार्थियों से जीवन मूल्य, अनुशासन, करियर, नियमित दिनचर्या आदि प्रासंगिक विषयों पर प्रेषित संवाद करेंगे . कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सफल विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जाए.
प्रत्येक 15 दिन में एक दिन विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी , डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक के अधिकारी, सेवा योजना अधिकारी , न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी , उद्यमियों एवं मान्य प्रतिष्ठित महानुभावों को संबोधन हेतु आमंत्रित किया जाए. कक्षा 9 से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी का कैरियर गाइडेंस पोर्टल पथ पर पंजीकरण भी कराया जाए.
निर्देशों में आगे कहा गया है कि हैंडसम एक्टिविटीज इन एक्सपीरियंशियल लर्निंग विद्या को गणित एवं विज्ञान विषय के अधिगम प्रक्रिया में शामिल किया जाए. साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में जीवन कौशल शिक्षा के समय समावेश हेतु सप्ताह में दो दिन वादन निर्धारित किया जाना सुनिश्चित किया जाए. विद्यार्थियों द्वारा लाइब्रेरी के समुचित उपयोग हेतु प्रत्येक सप्ताह में एक एक वादन निर्धारित किया जाना चाहिए . माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम में मासिक शैक्षिक पंचांग उपलब्ध है, इसी पाठ्यक्रम के अनुसार ही विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जाए और सभी कक्षाओं के लिए निर्धारित मासिक पाठ्यक्रम इस माह में पूरा किया जाए.
शैक्षिक पंचांग देखने के लिए नीचे क्लिक करें
UP Board के स्कूलों का शैषिक पंचांग
