
प्रयागराज /लखनऊ , 05 नवम्बर , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी है. परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी और 12 मार्च तक संचालित की जाएगी . दोनों परीक्षाओं में पहला प्रश्न पत्र हिंदी विषय का होगा . इन परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रशासन ने व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं.
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से आज परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है . परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसकी वजह यह है कि वे परीक्षा की तैयारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ते हैं . परीक्षा की तैयारी करने में परीक्षा कार्यक्रम का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहता है. इसके साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने स्तर से अतिरिक्त परीक्षा तैयारी करने के लिए विद्यालयों को भी नई रणनीति बनानी पड़ती है, इसलिए भी परीक्षा कार्यक्रमों पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य की नजर रहती है .
अब परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय काफी कम है और वह लगन , मेहनत करके परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं . ऐसा करके वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.
परीक्षा कार्यक्रम देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
