
प्रयागराज, 7 दिसंबर । campussamachar.com, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) prayagraj ) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया है। 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। 9 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न होंगी। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 29 लाख 47 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम 2024 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) prayagraj ) कि website पर देखा जा सकता है । इसका लिंक है -https://upmsp.edu.in/Downloads/ExamTimeTable2024_22_02_2024.pdf
Latest Education News : वहीं 12वीं की परीक्षा में 25 लाख 60 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी।
22 फरवरी को गुरुवार को 10वीं की परीक्षा की शुरुआत हिंदी के प्रश्नपत्र से होगी, जबकि दूसरी पाली में वाणिज्य का प्रश्नपत्र होगा। इंटर की परीक्षा की शुरुआत सैन्य विज्ञान के प्रश्नपत्र से होगी, जबकि दूसरी पाली में सामान्य हिंदी और हिंदी का पेपर होगा।
10वीं की परीक्षा का आखिरी पेपर इलेक्ट्रीशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर और प्लम्बर का होगा। 12वीं की परीक्षा का आखिरी प्रश्नपत्र संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारम्भिक सांख्यिकी-पंचम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि रसायन विज्ञान-दशम् प्रश्नपत्र(कृषि भाग-2 के लिये) होगा। #UP Board 2024
UP Board 2024 time table देखने के लिए नीचे क्लिक करें
इस लिंक पर जाएँ
https://upmsp.edu.in/Downloads/ExamTimeTable2024_22_02_2024.pdf
