
- बिना ऑनलाइन के सीधे अथवा कोरियर अथवा डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रयागराज/लखनऊ, 26 अप्रैल. माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 25 अप्रैल को १०वीं और १२ वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ स्क्रूटनी के बाबत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज(यूपी बोर्ड) में वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 19 मई 2023 तय की है। स्क्रूटनी के लिए शुल्क रुपया 500 प्रति प्रश्नपत्र की दर से ( लिखित एवं प्रयोगात्मक खंड हेतु अलग-अलग ) निर्धारित किया गया है। स्क्रूटनी के लिए संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
UP Board news : बोर्ड ने जानकारी दी है कि आवेदित विषय हेतु निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे। इसके बाद ऑनलाइन भरे परीक्षा आवेदन के विरोध को डाउनलोड कर उसके प्रिंटआउट के साथ समीक्षा हेतु जमा किए गए स्क्रूटनी के लिए शुल्क के मूल चालान पत्र को उसके सत्यापन हेतु संलग्न कर उसे रजिस्टर्ड डाक से परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को निर्धारित तिथि दिनांक 19 मई 2023 तक प्रेषित करेंगे।
देखें आदेश-
UP Board 2023 : बोर्ड के दिशा-निर्देश में आगे कहा गया है कि आवेदक अपने जिले से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन के सीधे अथवा कोरियर अथवा डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। सचिव के अनुसार 19 मई 2023 के पश्चात जमा किए गए चालान के साथ प्रेषित परीक्षा के आवेदन पत्र पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा और इसके लिए संबंधित परीक्षार्थी उत्तरदायी होंगे।
