
भाजपा सरकार की मनसा अशिक्षित रहे लोग: सुनील सिंह शिवा
लखनऊ. राजधानी लखनऊ स्थित सपा कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने बताया कि पसमांदा मुस्लिम समाज के नेता अनीस मंसूरी के साथ प्रदेश भ्रमण करके लोगों को पूववर्ती अखिलेश यादव सरकार के कार्यों से रूबरू कराया जाएगा और UP Assembly Elections 2022 में समाजवादी पार्टी को मजबूती के साथ सत्ता में स्थापित किया जा सके।
कार्यक्रम के बाद सपा नेता अपने सहयोगियों के साथ लखनऊ के गली-मोहल्लों में जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और पंपलेट बांटे सपा नेता ने भ्रमण के दौरान कहां की समाजवादी पार्टी से लोगों को जोडऩा और समाज व देश हित में कार्य करते रहना ही हमारा पहला और अंतिम उद्देश्य है मौजूदा सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है।
छात्र शिक्षा से वंचित : शिवा
इस अवसर पर सुनील सिंह शिवा ने कहा यह सरकार प्रदेश व देश की जनता को शिक्षा से दूर रखना चाहती है क्योंकि अगर देश की जनता अशिक्षित होगी तो इनसे कोई सवाल नहीं पूछेगा और इनकी मनमानी चलती रहेगी आज का युवा जिस तरह से दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है और मौजूदा समय में छात्र शिक्षा से वंचित है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र यादव, सुनील मौर्य, अविनाश जोशी, मनीष जोशी, राजेंद्र सिंह, राजा चौधरी, शिवराम निषाद, अमन गुप्ता, विजय लोधी, अनंत सिंह, विशाल गुप्ता, अजय बाल्मीकि, नागेंद्र सहित कई कार्यकर्ता व सहयोगियों ने भ्रमण किया और लोगों से समाजवादी पार्टी को बहुमत में लाने के लिए अपील की
