
लखनऊ. Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देजनर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने जिला सचिव अविनाश जोशी के नेतृत्व में मलिहाबाद विधानसभा के अंतर्गत माल ग्रामसभा में बूथों पर चर्चा की और ग्रामीणों को पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य अनिल यादव के दिशा निर्देश के अनुसार ब्रिगेड के पदाधिकारी अब विधानसभा चुनाव में गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं।
गौरतलब है कि यह विधानसभा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है जबकि कभी इस विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का गढ़ हुआ करता था और सपा उम्मीदवार भारी मतों से जीतते थे लेकिन अब इस क्षेत्र में भाजपा का जलवा बढ़ रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रहे हैं। इनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के किये गए कार्यो के आधार पर 2022 में पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों के बीच संपर्क करने वालों में मुख्य रूप से भाई प्रीत पांडेय, सुरेश यादव, लकी जोशी,सौरभ यादव ,विनोद यादव, आदि साथी उपस्थित रहे।
