
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 को देखते हुए राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी पर स्थित समाजवादी कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ नेता अनिल यादव अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक सभा का आयोजन किया।
समाजवादी नेता अनिल यादव सभा में कहा कि आज योगी सरकार उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम रही है और इनकी सरकार भ्रष्टाचार बेतहाशा ढंग से बड़ा है। आए दिन हो रहे महिलाओं पर अत्याचार, मारपीट, बलात्कार जैसी घटनाएं सुनाई देती हैं। इस सरकार ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया इन सब के उलट सपा सरकार में महिलाओं के लिए आधारभूत सपा सरकार ने जो कार्य किए थे उसे दयनीय स्थिति में पहुंचाने का काम किया है वही शिक्षा को लेकर बात की जाए तो सरकार ने शिक्षा शुल्क इतना बढ़ा दिया है कि किसान गरीब मजदूर अपने बच्चों को आज पढ़ाने में असमर्थछ महसूस कर रहा है।
सरकार को घेरते हुए सपा नेता ने कहा कि बेरोजगारी आज अपने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ कर चरम पर है आज का युवा बेरोजगार है और आज का युवा अपना भविष्य अंधकार में महसूस कर रहा है, क्योंकि इस सरकार ने जन विरोधी नीतियों के चलते रोजगार खत्म करने का काम किया है। किसानों की कमर तोडऩे का काम किया है क्योंकि किसान विरोधी कानून लाने से उनकी नीतियों का पता चलता है । इनकी जुमले वाली सरकार अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली क्योंकि प्रदेश की जनता इनके नीतियों को समझ चुकी और Uttar Pradesh Assembly Elections 2022 में कमल के फूल वाली सरकार को जनता जड़ से उखाड़ कर फेंक ने जा रही है और प्रचंड बहुमत से समाजवादी सरकार बनने जा रही है।

