
लखनऊ. समाजवादी नेता अनिल यादव ने अपने सहयोगियों के साथ UP Assembly Elections 2022 के गाइड लाइन के अनुसार लखनऊ व उन्नाव जनपद में सघन जनसंपर्क किया अनिल यादव ने सबसे पहले उन्नाव के हसनगंज , मोहान क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों से समाजवादी सरकार लाने के लिए अपील की।

सपा नेता (Samajwadi Party) ने राजधानी लखनऊ के ग्रामसभा बेंती में एक महिला सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब और अत्याचार बर्दाश्त करने वाली नहीं है। वह UP Assembly Elections 2022 में अत्याचारी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक ने जा रही हैं और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का जवाब देने जा रही हैं। सपा नेता ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि इस सरकार ने वर्ग विशेष के लोगों को नौकरी देकर पिछड़े अन्य पिछड़े अल्पसंख्यकों का हक छीनने का काम किया है आज के बेरोजगार युवाओं का निराश चेहरा अब समाजवादी सरकार (Samajwadi Party) लाने के बाद ही खिलेगा और उन्हें रोजगार मिलेगा साथ ही सपा नेता अनिल यादव ने पूर्व सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को गिनाया।
ये रहे उपस्थित
जनसंपर्क अभियान में समाजवादी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ (Samajwadi Party ) के प्रदेश सचिव संगठन शिवा, चौधरी शिवराम निषाद राजेंद्र मिश्रा नीलू नरेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
