
लखनऊ. जिला न्यायालय में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने नेता अनिल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं से मुलाकात करके उनसे समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्थन मांगा और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि समाजवादी सरकार ने वकीलों के लिए बीमा योजना चलाई थी उनके लिए चेंबर बनवाए थे। वकीलों के लिए पूरे प्रदेश भर में छत की व्यवस्था की गई थी।

UP Assembly Elections 2022 में सपा की सरकार लाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हुए सपा नेता ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा सरकार एक हाथ से देने तो दूसरे हाथ से उससे ज्यादा वसूल करने की नीतियों पर काम कर रही है यह सरकार 200 से 300 का राशन देकर 1100 रुपए का सिलेंडर मूल्य करके वसूलने का काम कर रही है राशन और कोरोनावायरस इन मुफ्त की कहां हुई या तो जनता से ही वसूला गया पैसा है। सहयोगियों में मौजूद सुनील सिंह शिवा, नरेंद्र और आजम अली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
