anil yadav

लखनऊ. UP Assembly Election 2022 -समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा चुनाव आयोग के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। सपा ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे के निकट आचार संहिता, चुनावी गाइडलाइंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एक विशालकाय हार्डिंग लगा रखी है, इसका चुनाव आयोग संज्ञान ले और कार्रवाई करे। चुनाव आयोग से यह शिकायत अनिल यादव पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने की है।
इस घटना के बाद सपा नेता अनिल यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी नियम कानून ताक पर रखकर कार्य कर रही है यह रैली निकाल रहे हैं और बैनर पोस्टर होल्डिंग लगवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस सरकार की मंशा ही संविधान नियम कानून के विरुद्ध है। चुनावी गाइडलाइंस का पालन करना सभी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य होता है. इस तरह की हरकत है सिर्फ भाजपा के लोग कर सकते हैं इससे उनकी मंशा का पता चलता है।
