
लखनऊ. UP Assembly election 2022 -समाजवादी नेता अनिल यादव ने अपने सहयोगियों के साथ राजधानी लखनऊ के कई विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं से समाजवादी सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
सपा नेता अनिल यादव ने कहां कि भाजपा सरकार जनता को धर्म के नाम पर ठग रही है और राम मंदिर बनाने के नाम पर लूट और चंदा चोरी करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के आगे भगवान राम को भी नहीं बख्शा तो राम में आस्था रखने वाले लोगों कहां बख्शने वाली है। सपा नेता अनिल यादव ने सपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मथुरा का इस्कॉन मंदिर विश्व स्तरीय मंदिर है, इस तरह का मंदिर विश्व में कहीं नहीं होगा।
भाजपा की नीतियां जनविरोधी
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। किंतु सपा सरकार बनने पर यह जनहितैषी नीतियोंं को अमल में लाया जाएगा। प्रदेश की जनता UP Assembly election 2022 में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाते हुए भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ करने जा रही है।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सुनील सिंह शिवा प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ , चौधरी शिवराम निषाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन, अमन, अविनाश और विवेक सहित कई पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
