
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022 ) नजदीक आते ही विभिन्न संगठन खासे सक्रिय हो गए हैं। विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘युवाओं की यूपी’ अभियान को सफल बनाने के लिए युवा हल्ला बोल’ ने कैम्पेन कमेटी की घोषित की हघ्ै।
‘युवा हल्ला बोल’ के राष्ट्रीय महासचिव सह उत्तर प्रदेश प्रभारी रजत यादव ने इस संबंध में बताया कि इस कमेटी का मुख्य कार्य ‘युवाओं की यूपी’ अभियान के कार्यक्रम तय करने से लेकर इनके सफल क्रियान्वयन पर नजऱ रखना भी है। अगले एक महीने में ‘युवा हल्ला बोल’ का केंद्रीय नेतृत्व जिले वार यात्रा कर “युवा चौपाल” आयोजित करेगी। इसमें ‘युवाओं की यूपी’ के 22 सवालों पर चर्चा की जाएगी। UP Assembly Elections 2022 में ‘पढ़ाई कमाई दवाई’ और रोजग़ार को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया जाए।
जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में वाराणसी, जौनपुर, देवरिया, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, आज़मगढ़, बलिया, मेरठ, महराजगंज, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मोरादाबाद, भदोही, मिर्जापुर, जालौन, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीरनगर, इलाहाबाद, उन्नाव, गाज़ीपुर, सिद्धार्थनगर, राय बरेली, आगरा, फर्रुखाबाद जैसे शहरों में चौपाल का आयोजन होगा और बैठकें की जाएंगी।
इन जिलों में 21 दिसंबर से होने वाली बैठकों में ‘युवा हल्ला बोल’ के केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इन बैठकों में ‘युवाओं के यूपी’ कैंपेन के 2022 के 22 सवालों पर चर्चा के साथ साथ 12 जनवरी के बाद होने वाले ‘युवा महापंचायत’ की तैयारी पर भी चर्चा होगी।
