

- अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि विभाग / शासन मनमाना रवैया अपना रहा है । शिक्षकों की समस्याओं को हल करने पर कोई कार्य नहीं हो रहा है समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई हैं । शासन के निर्देशों के बावजूद संगठन के साथ जनपद में कोई बैठक नहीं बुलाई जाती है ।
उन्नाव , 25 सितम्बर, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद उन्नाव की शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं संयुक्त बैठक अध्यक्ष अनुपम मिश्र की अध्यक्षता में आज 25 सितम्बर 2025 को प्रकाश गेस्ट हाउस उन्नाव में संपन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम विद्यालयों में बच्चों की विद्यालय में अधिकतम उपस्थिति पर जोर देने को कहा गया ।
इसके पश्चात समस्याओं पर विचार किया गया जो प्रमुख है –
1 – जनपद में बहुत से ऐसे शिक्षक हैं जिनको चयनवेतनमान 2024 में तथा कुछ को 30 जून 2025 के पहले प्राप्त होना था किंतु उनके स्वीकृति आदेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं ।कृपया सभी छूटे शिक्षक शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान आदेश शीघ्र जारी किए जाएं तथा विलंब होने के कारणों की भी जांच की जाए ।
2 – प्रथम चरण में जो विद्यालय मर्ज हुए हैं और उनमें से जो विद्यालय शासन के वर्तमान मानक के विपरीत है उनका मर्जर निरस्त कर आदेश जारी किया जाए ।
3 –जनपद में तमाम शिक्षकों के एक दिन के वेतन रुके हुए हैं तथा कई शिक्षक निलंबित भी हैं ।इन सब की वेतन बहाली करते हुए निलंबन समाप्त किया जाए ।ताकि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षक पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सके।
4 –वित्तीय वर्ष 2024 -25 समाप्त हुए 6 माह होने वाले हैं,किंतु लेखा पर्चियां अभी तक प्राप्त नहीं हुई है ।शीघ्र लेखा पर्ची वितरित कराई जाए ।
5-जनपद के सभी शिक्षकों का 52-55% डीए एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए
6- शासन / विभाग द्वारा भविष्य निधि ऑनलाइन करने के आदेश हैं अतः उन्नाव जनपद में भी शीघ्र ऑनलाइन कर पासबुक जारी की जाए ।
7- 2016 तक सेवा निवृत्त सभी शिक्षकों को शासन के आदेश के बावजूद एक नोशनल वेतन वृद्धि अभी तक स्वीकृत नहीं हुई है । जो फाइले अपर निदेशक पेंशन लखनऊ जानी है ,शीघ्र भेजी जायें। यहाँ स्वीकृत होने वाली शीघ्र स्वीकृत की जाए ।
8 – 03 दिसंबर 1999 में एक साथ नियुक्त हुए शिक्षकों के भविष्य निर्वाह निधि खाते में विसंगतियां हैं उनको सुधार कराया जाए और लेखा पर्ची जारी की जाए।
9 -कुछ ब्लाकों में सेवा पुस्तिकाएं पोर्टल पर अभी तक अपलोड ही नहीं की गई हैं तथा विवरण व अर्जित तथा अन्य अवकाश भी सही नहीं अंकित हैं।कृपया शीघ्र सही अपलोड कराई जाए।
10- विद्यालयों में सफाई नियमित नहीं होती है।सफाई कर्मी कभी आते हैं कभी नहीं ।विद्यालय -शौचालय आदि गंदे पड़े रहते हैं ।नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए ।
क्या बोले अध्यक्ष अनुपम मिश्र
अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि विभाग / शासन मनमाना रवैया अपना रहा है । शिक्षकों की समस्याओं को हल करने पर कोई कार्य नहीं हो रहा है समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई हैं । शासन के निर्देशों के बावजूद संगठन के साथ जनपद में कोई बैठक नहीं बुलाई जाती है । महामंत्री रामजन्म सिंह ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होता है तो संगठन बाध्य होकर लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष करने को विवश होगा ।

ये पदाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक राघवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष सरल कुमार वरुण सिंह उमेश मिश्र अनूप शुक्ल अनिल शुक्ल तौसीफ अली रामबाबू सिंह कमल किशोरी सुमंत राजनी वर्मा प्रदीप मिश्र रमेश साहू अरविंद शुक्ल अजय पाटिल विवेक सिंह मोतीलाल अजय यादव राजीव कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे .
