
- सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सदैव शिक्षक हित में साथ खड़े रहने तथा हर तरह का सहयोग करने का वचन दिया ।
उन्नाव , 03 अप्रैल ,campussamachar.com, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद उन्नाव का नवनिर्वाचित प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्र के नेतृत्व में सदर विधायक पंकज गुप्ता से मिला तथा उनका शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं जनपदीय अधिवेशन में पधारने हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया तथा प्रतीक स्वरूप नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया ।
तिनिधिमंडल में संरक्षक राघवेंद्र सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र , उपाध्यक्ष अनूप शुक्ला, महामंत्री राम जन्म सिंह , मंडल संयुक्त मंत्री रामबाबू सिंह, सि०कर्ण अध्यक्ष सुरेश कुमार , सि० सरोसी अध्यक्ष अजय पाटिल आदि पदाधिकारी साथ रहे । सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सदैव शिक्षक हित में साथ खड़े रहने तथा हर तरह का सहयोग करने का वचन दिया ।
