
- उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद उन्नाव के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा श्रीमती शालिनी सिंह से भेंट की.
- 29 सितंबर को वेतन ट्रेजरी में लगा दिया जाएगा दशहरे से पहले वेतन का भुगतान हो जाएगा ।
उन्नाव , 28 सितम्बर , उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद उन्नाव के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा श्रीमती शालिनी सिंह जी से भेंट की तथागत दिवस हुई बैठक में आयी शिक्षक समस्याओं से संबंधित 10 सूत्री ज्ञापन दिया तथा गहन चर्चा की।
वित्त एवं लेखा अधिकारी ने संगठन द्वारा उठाए गए हर बिंदु पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि आपके द्वारा उठाई गई समस्त समस्याओं के निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा । उन्होंने बताया कि आधे से अधिक ब्लॉकों की लेखा पर्चियां बन गई है शीघ्र ही भेज दी जाएगी ।जिनकी नहीं बनी है वह भी बन रही है शीघ्र ही भेज दी जाएगी ।जिस पर संगठन ने उन्हें धन्यवाद दिया ।
जनपद के कई शिक्षकों के व्यक्तिगत कार्य उनसे कहे गए थे उन पर भी समीक्षा की गई ।काफी काम हो चुके थे बाकी शीघ्र करने का आश्वासन दिया ।लंबित एरियरों के बारे में उन्होंने कहा शीघ्र ही कार्य पूर्ण किया जाएगा ।आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के खातों के आईएफएससी परिवर्तन के बारे में उन्होंने बताया कि सभी पूर्ण कर लिए गए हैं 29 सितंबर को वेतन ट्रेजरी में लगा दिया जाएगा दशहरे के पूर्वी वेतन का भुगतान हो जाएगा ।संगठन ने उन की कार्य कुशलता के लिए उन्हें बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि कार्यालय में व्याप्त अनियमितताएं दूर होकर सारे लंबित कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे ।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक राघवेंद्र सिंह महामंत्री राम जन्म सिंह उमेश मिश्र तौसीफ अली रामबाबू सिंह आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
