
लखनऊ , 01 फरवरी , campus samachar.com, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में नया केंद्रीय बजट पेश किया. इस बजट में कई लोक लुभावने वादे और घोषणा की गई है. इनमें मुख्य रूप से 12 लाख रुपए तक आय को टैक्स फ्री घोषित किया गया है, जबकि 20 से 24 लाख तक की आय वालों को राहत देकर एक नया टैक्स दर 25% का बनाया गया है अर्थात 20 से 24 लाख रुपए प्रतिवर्ष कमाने वाले व्यक्ति को 25% टैक्स देना पड़ेगा.
campus samachar.com ने इस बजट पर अलग-अलग संगठनों की प्रतिक्रिया ली है. इनमें माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट ने जहां बजट को अच्छा बताया है वहीं कांग्रेस ने बजट को बेहद निराशाजनक . अन्य संगठनों ने भी अपने-अपने हिसाब से केंद्रीय बजट की व्याख्या की है और प्रतिक्रिया दी है आईए देखते हैं क्या है उनकी प्रतिक्रिया..
केंद्रीय बजट से निराशा-बन्धु

विजय कुमार बन्धु अध्यक्ष -अटेवा NMOP ने अपनी प्रतिक्रया में कहा कि केंद्रीय बजट से बहुत कुछ उम्मीदें थी जिसमें निराशा हाथ लगी। महंगाई रोकने के लिए, रोजगार बढ़ाने के लिए और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पर कुछ नहीं कहा गया है। जब NPS/UPS को पूरा देश अस्वीकार कर रहा है।
बजट 2025 पर कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी की प्रतिक्रिया

यह Budget किसी लोककल्याण कारी सरकार का नही हो सकता, #बजट2025 देखकर लगता है कि किसी चतुर बनिया ने बनाया हो जिसमें आम आदमी को घंटा थमाया गया है, जिनकी आय 12 लाख,18 लाख 25 लाख तक है उनको छूट दी गई है , छूट भी उन्हें जो आसानी से टैक्स दे सकते हैं.
MSP पर तो इस बजट में बात तक नही हुई, किसानों से इतना बड़ा धोखा इस बजट में मोदी सरकार ने दिया है , बजट में शिक्षा को भी पिछले बजट 2.60 % से घटाकर 2.53 % कर दिया, ट्रांसपोर्ट में भी घटाकर 11.28% से 10.83 % कर दिया, भारत 75 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है जिसका बजट भी घटाकर 5.51 % से 5.26 % कर दिया, डिजिटल इंडिया का नारा देने वाले झूठे भाजपाइयों ने उसका बजट घटा दिया और IT & Telicom का बजट घटाकर 2.41 % से 1.88 % प्रतिशत घटा दिया, सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता, देश का आम आदमी तो ठगा महसूस कर रहा है .

उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं उपाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने प्रस्तुत बजट ( Union Budget 2025 ) को मध्यम वर्गीय श्रेणी के लिए राहत देने वाले बजट बताते हुए मोदी सरकार को संगठन की ओर से हार्दिक बधाई दी है।
पांडेय गुट ने बजट ( Union Budget 2025 ) को शिक्षकों एवं कर्म चारियो को राहत देने वाला बजट करार दिया.
बजट मध्यम वर्गीय के हित में

बिलासपुर बैंकर्स क्लब के समन्वयक ललित अग्रवाल ने बजट को सराहा है .उन्होंने कहा कि आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट ( Union Budget 2025) में मध्यम वर्ग को देश की आर्थिक मजबूती का आधार स्वीकार करने हेतु साधुवाद। नई टैक्स रिजिम में रु 12 लाख की आमदनी टैक्स फ्री होना एक बड़ा कदम हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के ब्याज से आय की सीमा रु 50000 से बढ़ाकर रुपये एक लाख करने से मध्यम वर्गीय बुजुर्गो को बहुत बड़ी राहत होगी। बजट के मुख्य आकर्षण लिमिट बढ़ाना, टैक्स स्लैब दर बढ़ाना, ब्याज से आय सीमा बढ़ाना व चार साल तक के आयकर विवरणी भरने की सुविधा देने से लोगों में टैक्स भरने की दिशा में झुकाव बढ़ेगा।
पुरानी पेंशन बहाल न होना दुर्भाग्यपूर्ण

डॉ0राजेश कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी अटेवा ने अपनी प्रतिक्रया में कहा कि सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की घोषणा से इस बार देश के अर्धसैनिक बलों , शिक्षकों व कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल होने की उम्मीद थी पर इस बजट में पुरानी पेंशन बहाल न होने से देश का शिक्षक, कर्मचारी व अर्द्धसैनिक बल मायूस हो गया।
