
नई दिल्ली , 11 जून , campussamachar.com, रेल का सफर करने वाले लोगों के लिए जल्दी ही एक बड़ी सुविधा मिलने वाली है. इसका ट्रायल शुरू हो गई है। मिलने वाली इस सुविधा को जानकर आप भी खुश हो जाएंगे . अब रेलवे अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले ही रिजर्वेशन चार्ट तैयार जा रहा है. अभी इसका ट्रायल बीकानेर रेल डिवीज़न में किया जा रहा है.
अभी है नियम
रेलवे के मौजूदा नियमों के मुताबिक, हर ट्रेन का फाइनल रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन जर्नी के टाइम से 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है. ऐसे में अगर टिकट वेटिंग में है, तो आखिरी समय तक इस सस्पेंस में रहना होता है कि टिकट कंफर्म होगा या नहीं.
24 घंटे पहले बन जाएगा चार्ट
पैसेंजर्स की इन परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने फैसला किया है कि जल्द ही ट्रेन का पैसेंजर रिज़र्वेशन चार्ट, ट्रेन चलने के समय से 24 घंटे पहले तैयार हो जाएगा. 6 जून से इस टिकटिंग रिफार्म का ट्रायल बीकानेर रेल डिवीज़न में किया जा रहा है, और जल्द ही इसको पूरे रेलवे में अपनाया जाएगा. रेलवे एक बड़े अधिकारी ने बताया कि ट्रेन रवाना होने के 24 घंटे पहले रिज़र्वेशन चार्ट बनने से यात्रियों को उनके टिकट के कन्फर्म या वेटिंग होने की स्थिति पता हो जाएगी .
यह video जरुर देखें
