
- जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी महामंत्री नरेश कौशिक का ऐलान – न्यायालय में भी लड़ेंगे शिक्षकों की लड़ाई
लखनऊ/ दिल्ली , 22 सितम्बर , जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी महामंत्री नरेश कौशिक ने जानकारी दी है कि TET प्रकरण पर आंदोलन के साथ साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय में भी विभिन्न याचिकाओं के माध्यम से पक्ष रखे जाने का निर्णय अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ साझा रणनीति बना कर किया गया है तथा दिल्ली में भारत सरकार से अनुरोध के लिए भी साझा रणनीति तैयार की जा रही है।
न्यायालय में 05 रिट फाइल की जाएंगी
01– 03 अगस्त 2017 के कानूनी संशोधन को चैलेंज किया जाएगा।
02- शिक्षा अधिकार अधिनियम 2011 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को मुक्त करने के सम्बंध में।
03- 2011 के बाद नियुक्त टी0ई0टी0 विहीन के सम्बंध में(इस लिए कि अन्य प्रदेशों के शिक्षकों के सम्बंध में)
04 – प्रकरण पर स्थगन आदेश हेतु विशेषज्ञ मुकुल रोहतगी पूर्व एटॉर्नी जनरल इंडिया के द्वारा कराया जाएगा।
05 – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका में सहयोग हेतु भी वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से पैरवी कराई जाएगी।
नेताओं के अनुसार शेष सभी रिटों में देश के सालीसीटर जनरल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष हेगड़े को हायर किया गया है तथा समय समय पर हियरिंग के दौरान अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। नेताओं ने अपने सदस्यों से कहा है कि संगठन पर विश्वास रखें ,संगठन के साथ रहे,संगठन सदैव आपके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है ।
