
- शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार से सम्मानित समस्त महा मनीषी शिक्षक शिक्षिकाओं को बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- शिक्षक दिवस पर अभी भी सूबे के तेइ स सौ तदर्थ शिक्षक भुखमरी के शिकार – पांडेय गुट
लखनऊ 4 सितंबर l प्रदेश के गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में वर्ष 2000 के पूर्व तत्संमय लागू नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नियुक्त अट्ठाईस से तीस वर्षो से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को पिछले दस महीनों से वेतन भुगतान न किये जाने की वजह से वे भुखमरी के शिकार हो चुके हैं l इसके अलावा विगत 2023 से विना संस्था प्रधान पद का वेतन पाए पद के दायित्वों का निर्वहन करने पर मजबूर हैं l
उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने शिक्षक दिवस पर कहा कि यही है शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान l जहाँ एक ओर सर्वपल्ली डॉ राधा कृषणन जी ने अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्र पति पद को सुशोभित करने के बाद अपने जन्म दिवस को शिक्षकों के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओ के साथ साथ इस दिन को ही शिक्षक दिवस के नाम समर्पित कर दिया था वहीं आज शिक्षकों को न तो चिकित्सा सुबिधा ही नसीब हो सकी है और न तो शिक्षकों को यथोचित सम्मान ही , शिक्षकों को अपने जायज हकों के लिए भी अन्य ट्रेड यूनियन की तरह सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है l

उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट )के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं सगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर अपना विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज सरकार और शासन के समक्ष एक अत्यन्त ही विचारणीय यक्ष प्रश्न है कि शिक्षकों को मात्र एक दिन सम्मान देकर बाद में उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित करने का कुचक्र रचा जाय इसका उत्तर सत्ता एवं शसन को सोचना होगा l
शिक्षक नेताओ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में संरचनात्मक भूमिका का निर्वहन करते हुए देश की भावी पीढी के भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान करता है l संगठन का ध्येय वाक्य वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहितः को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम शिक्षक राष्ट्र को सदैव जागृत करने वाले सजग प्रहरी हैं कि भावनाओ का समा दर करते हुए सरकार और शासन को शिक्षकों के लिए अलग से सोचने व विचार करने की परम अवश्कता है l यही सोच मे बदलाव ही शिक्षक दिवस के पावन सुअव सर पर उस महान मनीषी डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्ण न जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी l
trending video
