-
कार्यक्रम के दौरान “स्कूल ऑफ डिफेन्स एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी” विभाग का उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किया जाएगा। - यह नया विभाग भारत के उभरते रक्षा नवाचार क्षेत्र को समर्थन प्रदान करते हुए “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाएगा।
पुणे/ नई दिल्ली , 15 अक्टूबर 2025: सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Symbiosis Skills and Professional University, -SSPU), पुणे, गर्वपूर्वक अपने 6वें दीक्षांत समारोह की घोषणा कर रही है। यह समारोह 16 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को सुबह 10:30 बजे सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी परिसर, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे, किवले, पुणे में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान “स्कूल ऑफ डिफेन्स एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी” विभाग का उद्घाटन भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किया जाएगा। यह नया विभाग भारत के उभरते रक्षा नवाचार क्षेत्र को समर्थन प्रदान करते हुए “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बनाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न कौशल-आधारित और व्यावसायिक कार्यक्रमों से स्नातक हुए 1532 विद्यार्थियों की सफलता और उपलब्धियों का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह विश्वविद्यालय के “इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल्स” तैयार करने के उद्देश्य को रेखांकित करता है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे — भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह।
विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहेंगे।
साथ ही कार्यक्रम में निम्न मान्यवरों की उपस्थिति भी रहेगी —
• श्री मुरलीधर मोहोळ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकार राज्यमंत्री, भारत सरकार
• श्री चंद्रकांत पाटील, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, महाराष्ट्र सरकार
• श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवोन्मेष मंत्री, महाराष्ट्र सरकार
• श्रीमती माधुरी मिसाळ, राज्यमंत्री (नगर विकास, परिवहन, सामाजिक न्याय, चिकित्सकीय शिक्षा, अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ), महाराष्ट्र सरकार
यह समारोह सिंबायोसिस ( Symbiosis Skills and Professional University ) के संस्थापक एवं कुलाधिपति डॉ. एस. बी. मजुमदार की अध्यक्षता में तथा प्रो-चान्सलर डॉ. स्वाती मजुमदार के सहयोग से संपन्न होगा। इस वर्ष का दीक्षांत समारोह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने लगातार दूसरे वर्ष NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में भारत के कौशल-आधारित उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की नेतृत्वकारी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ करती है। साथ ही, ( Symbiosis Skills and Professional University ) एसएसपीयू ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत वॉर्विक कम्युनिटी कॉलेज (अमेरिका) के साथ साझेदारी की है और एलेन यूनिवर्सिटी (जर्मनी) के साथ छात्र विनिमय समझौता किया है।
इस अवसर पर प्रो-चान्सलर डॉ. स्वाती मजुमदार ने कहा —
“यह दीक्षांत समारोह केवल हमारे विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रगति के सफर का एक गौरवपूर्ण क्षण है। सिंबायोसिस स्किल्स यूनिवर्सिटी ने भारत के ‘स्किल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे दृष्टिकोणों को साकार किया है। हमारे 1532 स्नातक छात्र कौशल, नवाचार और रोजगारयोग्यता के समन्वय पर आधारित हमारे शिक्षा मॉडल की सफलता का प्रमाण हैं।”
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को डिग्रियां, कुलाधिपति स्वर्ण पदक, आत्मनिर्भर पुरस्कार और कुशल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी पुरस्कार अतिथियों के करकमलों से वितरित होंगे।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (Live Streaming) विश्वविद्यालय ( Symbiosis Skills and Professional University ) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा —
🔗 https://youtube.com/@symbiosisskillsprofessiona8333?si=axT7qLLPTg97OljX
