

- समारोह अधिकारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 433 छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग़ किया।
- संपूर्ण प्रतियोगिता प्राचार्य प्रो बीपी सिंह की दिशा निर्देशन में आयोजित की गई।
गोंडा, 21 जनवरी , श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा ( shree Lal Bahadur Shastri Degree College Gonda) में 20 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद युवा उत्सव पखवाड़े के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों मे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। समारोह अधिकारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत आयोजित प्रतियोगिता में 433 छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग़ किया।
shree Lal Bahadur Shastri Degree College Gonda : कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर चमन कौर ने बताया आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, क्योंकि हर साल लाखों लोग लापरवाही एवं जागरूकता की कमी के कारण सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं इसलिए हमें हेलमेट, सीट बेल्ट, ज़ेबरा क्रॉसिंग और ट्रैफिक संकेत का पालन करना चाहिए और शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचना चाहिए क्योंकि सुरक्षित रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरोंकोभीजागरूक करें।
आई क्यू ए सी समन्वयक प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने कहा हर साल भारत में लाखों लोग सड़क दुर्घटनाओ में अपनी जान गवाते हैं या गंभीर रूप से घायल होते हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य कारण अक्सर हमारी लापरवाही, नियमों की अनदेखी और जागरूकता की कमी है।

shree Lal Bahadur Shastri Degree College Gonda News : प्रियांशी साहू एमएससी थर्ड सेमेस्टर प्रथम स्थान ,पिंकी गुप्ता बीएड प्रथम वर्ष एवं मेहविश महाराज एमएससी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान एवं खुशी कौशल बीए थर्ड ईयर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रो अमन चंद्रा, प्रो शशिवाला, डॉ रेखा शर्मा निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहसंयोजक डॉ अरुण कुमार श्री राम भरोसे की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
संपूर्ण प्रतियोगिता प्राचार्य प्रो बीपी सिंह की दिशा निर्देशन में आयोजित की गई। प्रो राव प्रो राजीव अग्रवाल प्रो जयशंकर तिवारी प्रो अरविंद कुमार शर्मा प्रो मंशाराम वर्मा प्रो ममता शर्मा प्रो जे बी पाल डॉ अवधेश वर्मा डॉ नीरज यादव डॉ लोहांस कल्याणी डॉ परवेज आलम डॉ पूजा यादव डॉ अभिक सिंह डॉ अच्युत शुक्ला डॉ अमित शुक्लाआदि प्राध्यापकों की उपस्थिति ने छात्रों को अभिप्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी कालेज के प्रो जय शंकर तिवारी मीडिया प्रभारी ने दी है .
