

- कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता किशोरी लाल चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ने किया।
- संघ विचारक अशोक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरूष थे जिन्होंने अल्प आयु में ही समूचे विश्व में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सदैव के लिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए उनके पदचिन्हों पर चलकर हमे भारत को विश्व गुरु बनाना है।
बहराईच, 14 जनवरी , महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र (गायत्रीपुरम)डिगीहा परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया।उपस्थित लोगों ने स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतत्व से प्रेरणा लेकर समाज में सामाजिक समरसता जन जागरण अभियान चलाए जाने हेतु सामूहिक संकल्प भी लिया ।
गायत्री चेतना केंद्र मैदानी बाबा आश्रम में उपस्थित अधिवक्ता,पर्यावरणविद, समाजसेवी व गायत्री परिजनों को संबोधित करते हुए संघ विचारक अशोक कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युग पुरूष थे जिन्होंने अल्प आयु में ही समूचे विश्व में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सदैव के लिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन गए उनके पदचिन्हों पर चलकर हमे भारत को विश्व गुरु बनाना है।
महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष(अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म के प्रवर्तक थे जिन्होंने सामाजिक जन जागरण अभियान चलाकर ऊँच नीच छुआ छूत व सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने का प्रभावी कार्य किया जिसके चलते समूचे भारत में सनातन धर्म का विस्तार होता गया उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन जन तक पहुचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाए जाने की प्रभावी योजना बनाई गई है।गायत्री चेतना केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य आर०पी०एन० श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय शोषित व वंचित समाज के बच्चों को शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने की दूरगामी योजना बनाई जा रही है ताकि युवकों का पलायन रोक सके और हमारा समाज मजबूत बने तथा राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करे।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव ने किया अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता किशोरी लाल चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव ने किया।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गायत्री परिजन पंडित जगदीश मिश्र,समाजसेवी प्रेम चंद श्रीवास्तव, संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी, मंजू मिश्रा, डी०एल०वर्मा ,मिश्री लाल यादव,शांतनु श्रीवास्तव ,पर्यावरणविद अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर वृद्ध एवं अशक्त महिलाओं को कंबल व ऊनी वस्त्र भी वितरीत किया गया तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन जन तक पहुचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
