
- कार्यक्रम में स्कूल के अभिभावकों ने भाग लिया और शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।
बिलासपुर , 22 जनवरी , campussamachar.com, अभिभावकों ( अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन ) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिफरा ( Swami Atmanand English Medium School ) में हाल ही में नियुक्त इंग्लिश मीडियम के नए शिक्षकों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। पालक संघ के सदस्यों ने विद्यालय के प्राचार्य डॉ श्री विश्वनाथ कश्यप को श्रीफल , शॉल , पेन और डायरी भेंट कर उनका सम्मान किया | इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, श्री रविकांत दुबे, जय कौशिक, अमित कुमार तंवर, संतोष निर्मलकर, एवं श्रीमती हेमलता बघेल, श्रीमती कविता यादव, चंद्र कुमारी साहू , श्रीमती कीर्ति सराफ, श्रीमती हीना मजहर अली का अभिभावकों के द्वारा बुके , पेन व डायरी भेंटकर सम्मान किया गया |
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का हौसला बढ़ाना और उन्हें प्रेरित करना था। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षक समाज का निर्माण करते हैं। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होता है।” यह आयोजन न केवल शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर बना बल्कि स्कूल और समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करने का भी माध्यम बना।

कार्यक्रम में स्कूल के अभिभावकों ने भाग लिया और शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने भविष्य में भी शिक्षकों को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया | इस आयोजन में अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य अक्षय सिंह, उमेश भारती, मनीष गुप्ता, मुकेश पारीक, डी पी विश्वकर्मा, श्रीमती नाहिद जी, श्रीमती गीता जी, नीरज ठाकुर, गणेश सोनी, मनप्रीत सिंह, अनिल बघेल, प्रमोद तिवारी, अखिलानंद पांडे, अजहर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही |
