

- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिफरा में शाला प्रवेश उत्सव संकुल केंद्र तिफरा विकास खंड बिल्हा शहरी
- पहली से आठवीं तक की कक्षा का संचालन इस सत्र में करने शासन से आदेश हुआ।
बिलासपुर, 25 नवंबर । campussamachar.com, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा में इसी सत्र से शासन ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ( Swami Atmanand English Medium School news)संचालन का निर्देश मिला और 25 नवंबर से विधिवत शाला प्रवेश उत्सव मनाकर शाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शाला को गुब्बारे से सजाकर उत्सव वाले वातावरण में, बच्चों को तिलक लगाकर, टाफी से मुंह मीठा कराकर, बच्चों का स्वागत किया गया, पहली से आठवीं तक की कक्षा का संचालन इस सत्र में करने शासन से आदेश हुआ।


इस अवसर पर शाला में अतिथि के रूप में डा.मुकेश पाण्डेय एपीसी समग्र शिक्षा बिलासपुर उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और बच्चों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया।

bilaspur news : इस अवसर पर संकुल समन्वयक सुनील पांडेय, प्रभारी प्राचार्य रविकांत दुबे ने बच्चों को आशीर्वचन दिये, मंच संचालन व्याख्याता जय कौशिक द्वारा और आभार प्रदर्शन निखिल कौशिक द्वारा किया गया, स्टाफ से सुमन शुक्ला, प्रधान पाठक मरावी जी,इंदु शर्मा, सविता त्रिवेदी, रजनीगंधा बेहार,सुमन राय,बबीता सिंह,रीता सिंह, रामकुमार सोनी, अरुणा नर्मदा, सावित्री उपाध्याय, विनोद अहिरवार, दुर्गेश नंदिनी सिंह,सरिता सांडिल्य, रंजना जायसवाल,रंजीत बनर्जी, कविता यादव,हेमलता बघेल , संतोष निर्मलकर,जोगेन्दर , अमित तंवर, हिमांशु पुनवा,द्वारिका सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार साहू, सहित बीएड प्रशिक्षार्थी शिक्षक उपस्थित रहे।


