
देहरादून, 03 जून, campussamachar.com, उत्तराखंड सरकार ने ‘सुपर 100’ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य राज्य के 100 मेधावी छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। ‘सुपर 100’ के तहत उत्तराखंड सरकार ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विज्ञान वर्ग के छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है।
यह कार्यक्रम ‘समग्र शिक्षा अभियान’ के तहत संचालित होगा और इसका लाभ सरकारी स्कूलों में कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्रों को मिलेगा। कार्यक्रम के तहत प्रवेश परीक्षा के आधार पर राज्य के 100 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है।
देहरादून में 45 दिन की आवासीय कोचिंग
उन्होंने कहा कि 1 जून से 15 जुलाई तक कुल 45 दिनों तक देहरादून में चलने वाले इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों को सभी सुविधाएं मुफ्त दी जाएंगी, जिसमें भोजन, आवास, अध्ययन सामग्री और कोचिंग के लिए शिक्षकों की व्यवस्था शामिल है.
