
रायपुर, 22 अप्रैल , , campussamachar.com, राज्य सरकार ने गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है . अब 25 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा रहा है . छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है , विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 20 9 24 द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 1 मई 25 से 15 जून 25 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है .
वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय , अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 25 अप्रैल 25 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है.
