
- ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैम्पों के आयोजन सर्वथा अधिनियम के प्रविधानो के विपरीत- ओम प्रकाश त्रिपाठी
- पांडेय गुट ने किया समर कैंप का कड़ा विरोध
लखनऊ , 10 मई 2025,campussamachar.com, उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने जारी शैक्षिक कलेंडर के विपरीत भीष्ण गर्मी में लगाए जाने वाले प्रस्तावित समर कैंप का कड़ा विरोध किया है। साथ ही साथ इसे नियमो के सर्वथा विपरीत करार दिया है।
गौरतलब हो कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ प्र द्वारा जारी फरमान के तहत आगामी 21 मई से 10 जून तक विभिन्न आयोजनों के साथ समर कैंप का प्रति दिन तीन घंटे निर्धारित कार्यक्रम का आयोजन किये जाने के निर्देश जारी किया गया है। यह सरासर अधिनियम मे विहित प्रावधानों के विपरीत है.

संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने आज जारी अपने एक बयान मे कहा कि नियमा नुसार 21 मई से तीस जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित रहता है । इस अवधि मे शिक्षक एवं अभिभावक गण अपने पाल्यो के साथ कार्यक्रम बनाकर आरक्षण तक करा चुके है। ऐसे में समर कैंप लगाया जाना नियमो के विरुद्ध होने के साथ साथ विलकुल अव्यवहरिक भी है।
भीषण गर्मी में कैंप से कोई भी बच्चा लू की चपेट में आता है तो अंत तः उसके लिए शिक्षण संस्थानों को ही जिम्मेदार ठहराया जाता हैं। शिक्षक नेताओ ने विभाग द्वारा जारी समर कैंप के इस फरमान को तत्काल स्थगित करने की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया है।
