
प्रधानाचार्य श्री मिश्र ने बताया कि खेल सप्ताह में 6 फरवरी को उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी.
लखनऊ , 05 फरवरी, campussamachar.com, श्यामसुंदर जमुनादीन इंटर कॉलेज ( SSJD Inter college lucknow ) में आज खेल सप्ताह के दूसरे दिन 05 फरवरी को जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के निदेशक डॉ जेपी मिश्र एवं प्रबंधक चंद्रकांता मिश्रा के निर्देशन में आयोजित खेल सप्ताह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने-अपने समूह में भाग ले रहे हैं।
विभिन्न समूहों और वर्गों में आयोजित आज की खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों और छात्राओं ने अपने अपने समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया . कबड्डी, खो खो , बैडमिंटन, शतरंज , रस्साकशी, रनिंग जैसी कई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ शिरकत की . कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों और छात्राओं ने अपने-अपने समूह में शानदार प्रदर्शन कर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग रहे. खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायक टीचिंग स्टाफ और कोच ने नियमों के अनुसार अनुशासन के साथ इन प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया .
देखें VIDEO
विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्र ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना से प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने की सीख दी . प्रधानाचार्य श्री मिश्र ने बताया कि खेल सप्ताह में 6 फरवरी को उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी . उन्होंने बताया इन सभी प्रतियोगिताओं की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह समय पर विद्यालय ( SSJD Inter college lucknow ) परिसर में होने हो रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें।
